डिस्ट्रिक रिसोर्स पर्सन, आवेदन आमंत्रित

कोंडागांव, 04 दिसंबर 2024/ केन्द्र सरकार द्वारा सूक्ष्म उद्यमों को साझा सेवाओं के लाभ लेने हेतु कृषक उत्पादक संगठनों एवं स्वयं सहायता समूहों, उत्पाद सहकारिताओं तथा सहकारी समितियों को उनकी सम्पूर्ण मूल्य श्रृंखला में सहायता हेतु जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, में संचालित प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना संचालित है। इस योजना के तहत् खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित इच्छुक व्यक्तियों का प्रकरण तैयार करने हेतु डिस्ट्रिक रिसोर्स पर्सन नियुक्त किया जाना है। योजनातंर्गत डिस्ट्रिक रिसोर्स पर्सन पद हेतु जिले के स्नातक, बैंक मित्र, रिटायर पर्सन, वित्तीय सलाहकार जैसे लोग नियुक्त किये जायेंगे। इच्छुक व्यक्ति अपनी आवश्यक दस्तावेज (मार्कशीट, आधार कार्ड, बैंक पास बुक फोटोकापी) के साथ जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, सुमति कॉम्पलेक्स डी.एन.के. कॉलोनी पशु चिकित्सालय के सामने कोण्डागांव में उपस्थित होकर आवेदन कर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़े