रेडक्रॉस सोसायटी, सामान्य सभा की बैठक 20 को
कोंडागांव, 04 दिसंबर 2024। जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा का संचालन किया जा रहा है। उक्त सोसायटी के अन्तर्गत वार्षिक सामान्य सभा की बैठक आयोजन 20 दिसंबर को निर्धारित किया गया है। उक्त बैठक में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा कोण्डगांव के द्वारा किये जाने वाले कार्यों की एजेंडा एवं सोसायटी के सफल संचालन के संबंध में चर्चा किया जाएगा। इस बैठक का आयोजन जिला कार्यकाल के सभाकक्ष में किया गया है। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा कोण्डागांव के सभी सदस्यों को 20 दिसंबर को दोपहर 02 बजे उपस्थित होने की अपील की गई है।
