नि:शुल्क गैर आवासीय प्रशिक्षण, रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रारंभ
रायगढ़, 4 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनान्तर्गत जिले के शासकीय प्रशिक्षण केन्द्र लाईवलीहुड कालेज में संचालित प्रशिक्षण में सिलाई मशीन (5 वीं उत्तीर्ण), रिटेल सेल्स एसोसिएट (10 वीं), इलेक्ट्रिशियन (10 वीं), प्लंबर (5 वीं), इलेक्ट्रिशियन डोमेस्टिक सॉल्यूशन (8 वीं), डोमेस्टि डाटा एन्ट्री ऑपरेटर (10 वीं) एवं जल वितरण संचालक (12 वीं)कोर्स में नि:शुल्क गैर आवासीय प्रशिक्षण हेतु प्रवेश प्रारंभ हो चुके है जिसमें बचे हुए सीटों की पूर्ति के लिए प्रवेश लिया जा रहा है। प्रशिक्षण हेतु न्यूनतम आयु 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए। प्रशिक्षण उपरांत सफल प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जायेंगे। इच्छुक युवक-युवतियां लाईवलीहुड कालेज, केआईटी कालेज के पास अग्रसेन आईटीआई के बगल में उड़ीसा रोग, गढ़उमरिया रायगढ़ में समस्त दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर अथवा लाईवलीहुड कालेज रायगढ़ के मोबा.नंबर 9755940953, 6267186361, 7000204307 से संपर्क कर अपना पंजीयन करा सकते है।
