जिपं सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 6 को
महासमुंद 4 दिसंबर 2024। जिला पंचायत के सामान्य प्रशासन समिति की बैठक की 6 तारीख को जिला पंचायत के सभाकक्ष में अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की गई है। सामान्य प्रशासन समिति की बैठक दोपहर 11 बजे से होगी। बैठक में शिक्षा विभाग, जल संसाधन विभाग, पी.डब्ल्यू.डी, वन विभाग सहित अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी। सर्व संबंधितों को बैठक में जानकारी के साथ उपस्थित होने को कहा गया है।
