ननि-पंचायत चुनाव, मतपत्रों की छपाई के टेंडर 19 तक

मोहला, 4 दिसंबर 2024। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशानुसार जिले के नगर पालिका एवं पंचायतो में आम निर्वाचन में होने वाले निर्वाचन कार्य के मतपत्रों के मुद्रण हेतु मुहरबंद निविदा आमंत्रित किया गया है। निविदा फार्म जिसका लागत 100 है, कलेक्टर कार्यालय में किसी भी दिन कार्यालयीन समय में प्राप्त किया जा सकता है। निर्धारित फार्म में निविदा कलेक्टर कार्यालय में 19 तारीख तक प्राप्त किया जा सकता है। निविदा 19 को ही शाम 4 बजे खोली जाएगी। मुद्रण के लिए कागज कलेक्टर कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। निविदा से संबंधित अन्य विस्तृत जानकारी कलेक्टर कार्यालय में, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, स्थानीय निर्वाचन से संपर्क कर प्राप्त किया जा सकता है। मतपत्रों के मुद्रण हेतु पंचायत एवं नगर पालिका के लिए अलग-अलग निविदा प्रस्तुत करना होगा।

इन्हें भी पढ़े