मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से तिलेश्वरी को मिला नया जीवन

नारायणपुर, 04 दिसम्बर 2024। नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने तथा दुर्लभ बीमारियों के इलाज में होने वाले व्यय से बचाने हेतु शासन द्वारा संजीवनी सहायता कोष का विस्तार करते हुये मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना प्रारंम्भ किया गया है। इस योजना के तहत् चिन्हित दुर्लभ बीमारियों के लिए राज्य के पात्र परिवारों को अधिकतम 25 लाख रूपए तक के इलाज की सुविधा प्रदान की जाती है। छत्तीसगढ़ ऐसा पहला राज्य है, जो इतनी बड़ी राशि अपने राज्य के नागरिकों के इलाज हेतु प्रदान कर रहा है जिससे स्वस्थ एवं बेहतर छत्तीसगढ़ का निर्माण किया जा सके। श्रीमति तिलेश्वरी ठाकुर,के यूटेरस में पथरी होने के कारण उपचार हेतु विशाखपटनम गये थे। वहां चिकित्सालय में प्रारंभिक स्वास्थ्य जांच परीक्षण के उपरांत चिकित्सको के द्वारा पथरी के साथ ही साथ कैंसर होना पाया गया चूंकि संबधित पीड़ित मरीज की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वापस आ गए।
मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना की जानकारी प्राप्त कर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी में उपस्थित हुये। सूरज सिंह साहू जिला परियोजना समन्यवक आयुष्मान भारत के द्वारा श्रीमति तिलेश्री ठाकुर को आवेदन प्रपत्र प्रदाय किया गया एवं राज्य कार्यालय में जमा करने सलाह दिया गया। चार दिवस के भीतर ही बालको मेडिकल सेंटर पर उपचार हेतु मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग में मर्ती किया गया। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत श्रीमति तिलेश्वरी ताकुर के उपचार हेतु एक लाख् 51 हजार 685 सीधे तौर से बालको मेडिकल सेंटर को स्वीकृति प्रदाय करते हुये हितग्राही का निःशुल्क उपचार किया गया। श्रीमति तिलेश्वरी ठाकुर का पैक्लिटैक्सेल और कार्बाेप्लेटिन उपचार किया गया है। अब तिलेश्वरी बालको मेडिकल सेंटर चिकित्सको की निगरानी में स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं।

इन्हें भी पढ़े