जिला स्तरीय नि:शुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला 6 को
मोहला, 4 दिसंबर 2024। जिला स्तरीय निशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला 6 तारीख को दुर्गा चौक कलामंच में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में विधायक इंद्र शाह मंडावी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच श्रीमती सरस्वती ठाकुर करेंगी। कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद पंचायत के अध्यक्ष लग्नू चंद्रवंशी, जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष श्रीमती गमिता लोन्हारे, जिला पंचायत सदस्य नरसिंह भंडारी, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती नम्रता सिंह, श्रीमती किरण डोंगरे, समाज सेवी खोरबाहरा राम यादव, संजय जैन, वरिष्ट पत्रकार योगेश खंडेलवाल उपस्थित रहेंगे।
