राज्यपाल ने एक पेड़ मां के नाम का संदेश देते हुए रोपा रूद्राक्ष का पौधा
रायपुर, 04 दिसम्बर 2024। राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को धमतरी प्रवास के दौरान जिला पंचायत परिषद में ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान के तहत रूद्राक्ष का पौधा रोपण किया एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की।
