एक दिवसीय नशा मुक्ति शिविर का आयोजन

महासमुंद। महिमा शक्ति वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा संचालित नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र के निर्देशिका डॉ. महिमा सिंह ठाकुर द्वारा ग्राम पंचायत शेर में नशा मुक्ति शिविर का आयोजन किया गया। जिसमेें उपसरपंच खेला राम साहू, सचिव बेनीराम चंद्राकर का विशेष सहयोग रहा। शिविर में डॉ. महिमा सिंह ठाकुर ने बताया कि नशे के आदी व्यक्ति का नशा छुड़ाने महिमा नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र में सम्पर्क कर सकते हैं। उन्होंने महिलाओं से कहा कि परिवार के सदस्यों को नशे से दूर रखने की बात कही। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रही।

इन्हें भी पढ़े