आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ 70 या उससे अधिक आयु के हितग्राही होंगे लाभान्वित
दंतेवाड़ा, 28 नवंबर 2024। शासन से प्राप्त निर्देशानुसार आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत 70 वर्ष या 70 वर्ष से अधिक आयु के समस्त एपीएल एवं बीपी एल हितग्राहियों का ’’आयुष्मान वय वंदना कार्ड’’ बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई हैं। ’’आयुष्मान वय वंदना कार्ड’’ के माध्यम से 70 वर्ष या 70 वर्ष से अधिक आयु के समस्त हितग्राहियों को समस्त पंजीकृत शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों में राशि 5 लाख तक का अतिरिक्त निःशुल्क उपचार प्रदाय किये जाने का प्रावधान है। राज्य नोडल एजेंसी,से प्राप्त सूची अनुसार जिले में कुल 7148 पात्र हितग्राही हैं, जिनका योजनांतर्गत आयुष्मान वय वंदना कार्ड का पुनः पंजीयन किया जाना हैं। ’’आयुष्मान वय वंदना कार्ड’’ पंजीयन हेतु ग्रामीण क्षेत्र में 1550, गीदम में 1573, कुआकोंडा में 1144, कटेकल्याण में 1034 शहरी क्षेत्र नगर पालिका परिषद दंतेवाड़ा में 322, नगर पालिका परिषद बचेली में 632, नगर पालिका परिषद किरंदुल में 489, नगर पंचायत गीदम 229, नगर पंचायत बारसूर में 175 पात्र हितग्राही है। आयुष्मान वय वंदना कार्ड’’ की पात्रता 70 वर्ष या 70 वर्ष से अधिक आयु के समस्त हितग्राही की रहेगी। ’’आयुष्मान वय वंदना कार्ड’’ पंजीयन हेतु आवश्यक दस्तावेज केवल आधार कार्ड एवं आधार लिंक मोबाईल नम्बर लेकर आना आवश्यक है। ’’आयुष्मान वय वंदना कार्ड’’ का लाभ ’’आयुष्मान वय वंदना कार्ड’’ के माध्यम से 70 वर्ष या 70 वर्ष से अधिक आयु के समस्त ए०पी०एल० एवं बी०पी०एल० हितग्राहियों को समस्त पंजीकृत शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों में राशि रु. 5 लाख तक का अतिरिक्त निःशुल्क उपचार प्रदाय किये जाने का प्रावधान हैं। ’आयुष्मान वय वंदना कार्ड’’ पंजीयन की प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क हैं। ’’आयुष्मान वय वंदना कार्ड’’ बनाने हेतु राशन कार्ड अनिवार्य नहीं हैं। समस्त पात्र सदस्यों का अलग-अलग ’’आयुष्मान वय वंदना कार्ड’’ बनाया जावेगा, अतः परिवार के समस्त पात्र हितग्राही अपने क्षेत्र के नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर ’’आयुष्मान वय वंदना कार्ड’’ बनवायें। अथवा अपने क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक से सम्पर्क कर पंजीयन करवा सकते है । योजना के संबंध में अधिक जानकारी हेतु टोल फ्री नम्बर 104 पर या निकटतम स्वास्थ्य केन्द्रों में संपर्क किया जा सकता है।
