एड्स नियंत्रण कार्यक्रम में काउंसलर व लैब टेक्नीशियन के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित
दंतेवाड़ा, 28 नवंबर 2024। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से जारी विज्ञप्ति अनुसार कार्यालय परियोजना संचालक, एड्स नियंत्रण समिति राज्य स्वास्थ्य प्रशिक्षण केन्द्र कालीबाड़ी, रायपुर के पत्र के परिपालन में एवं कलेक्टर, के अनुमोदन उपरांत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, अंतर्गत एकीकृत परामर्श एवं जांच केंद्र कॉउन्सलर, यौन जनित रोग लैब टेक्नीशियन के रिक्त पदों की पूर्ति संविदा आधार पर जिले के रोस्टर अनुरूप व मापदंड अनुसार भर्ती किये जाने हेतु 28 से 7 दिसम्बर तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है। आवेदक द्वारा अपना आवेदन पत्र पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट के माध्यम से ही कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा के पदनाम से प्रेषित किया जा सकता है, निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जावेगा।
