पानीडोबीर में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर स्थगित
उत्तर बस्तर कांकेर, 28 नवम्बर 2024। कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत पानीडोबीर में 29 तारीख को जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाना था, जिसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है।
