पंचायत चुनाव के लिए रिटर्निंग आफिसर नियुक्त
नारायणपुर, 28 नवम्बर 2024। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन के संचालन हेतु पंचायत राज अधिनियम में प्रदत्त् शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी (रिटर्निंग आफिसर जिला पंचायत) बिपिन मांझी द्वारा निर्वाचन कृत्यों के निर्वहन के लिए सहायक रिटर्निंग आफिसर जिला पंचायत हेतु अपर कलेक्टर अभिषेक गुप्ता को, जनपद पंचायत नारायणपुर एवं ग्राम पंचायत हेतु रिटर्निंग आफिसर सौरभ कश्यप को तथा सहायक रिटर्निंग आफिसर कैलाश श्रीवास्तव प्रभारी तहसीलदार छोटेडोंगर और लोकनाथ पटेल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नारायणपुर को तथा जनपद पंचायत ओरछा एवं ग्राम पंचायत हेतु रिटर्निंग आफिसर तहसीलदार ओरछा सौरभ चौरसिया को और सहायक रिटर्निंग आफिसर प्रभारी तहसीलदार कोहकामेटा चिराग रामटेके तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ओरछा मेघलाल मण्डावी को नियुक्त किया गया है।
