राज्यपाल से अपना घर आश्रम के अध्यक्ष ने की सौजन्य भेंट

रायपुर, 27 नवंबर 2024। राज्यपाल रमेन डेका से बुधवार को राजभवन में अपना घर आश्रम (गोढ़ी) के अध्यक्ष गोपाल प्रसाद सुल्तानिया एवं अन्य पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने आश्रम में 2 दिसंबर को होेने वाले वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होने हेतु राज्यपाल को आमंत्रित किया। इस अवसर पर साइमन अग्रवाल, नागपाल, गोपाल अग्रवाल, संदीप केडिया, विजीत अग्रवाल उपस्थित थे।