धान खरीदी केंद्रों में बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें, नियद नेल्लानार योजना के स्वीकृत कार्यों को समय में पूरा करने के निर्देश- कलेक्टर
नारायणपुर, 26 नवम्बर 2024। साप्ताहिक समय सीमा की बैठक कलेक्टर बिपिन मांझी द्वारा जिला कार्यालय के सभाकक्ष में लिया गया। उन्होंने नियद नेल्लानार के स्वीकृत कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने नियद नेल्लानार योजनांतर्गत संचालित विभागीय अधिकारियों से कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा की पेयजल, सड़क निर्माण, वनाधिकार पटट्ा, सौर उर्जा, नलजल योजना, अस्पताल, अंगनबाड़ी, उपस्वास्थ्य केन्द्र संचालित करने और प्रधानमंत्री फसल बीमा से लाभान्वित करने निर्देशित किए।
कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों में बारदाना, पेयजल, छाया, शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र के पोषण ट्रैकर, स्कूल शिक्षा विभाग के स्कूल जनत कार्यक्रम में गुणवत्ता लाने, नियद नेल्लानार योजनातंर्गत स्वीकृत निर्माण कार्याे को अविलंब पूर्णं कराने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने समय सीमा के लंबित प्रकरणों एवं पत्रों की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि समय सीमा मे प्रकरणों का निराकरण करना सुनिश्चित करें ताकि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जिले के ग्रामीणों को समय पर मिल सके। उन्होंने नियद नेल्लानार, प्रधानमंत्री आवास, प्रधानमंत्री जनमन तथा पहुंचविहीन केन्द्रों में मध्यान्ह भोजन, पूरक पोषण आहार और राशन सामग्री भण्डार करने तथा समग्र शिक्षा के तहत् स्वीकृत कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में धान खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी की समीक्षा कर मंडी से धान उठाव की व्यवस्थाएं पूर्व में ही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
कलेक्टर ने मिशन अमृत सरोवर अंतर्गत स्थायीत्व प्रदान एवं भारत सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश केे अनुपालन एव ंराज्य स्तर नोडल अधिकारी नियुक्ति करने के संबंध में, सरकार से समृद्धि अंतर्गत एम-पैक्स, डेयरी, मत्स्य, वनोपज, सोसाईटी गठन, ग्राम पंचायत सचिव के विरूद्ध कार्यवाही करने, छत्तीसगढ नक्सलवाद उन्मूलन नीति के क्रियान्वयन की समीक्षा की। श्री मांझी ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत स्वीकृत संविदा पदों की भर्ती पूर्ण करने, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत वन अधिकार पट्टाधारी किसानों एवं विषेष रूप से पिछड़ी जनजाति के सेचूरेशन करने, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना मौसम खरीफ वर्ष 2024 में राजस्व ग्राम अंतर्गत वन पट्टाधारी कृषकों के प्रविष्टि करने, पूर्व में जनदर्शन में दिए गए आवेदन में कार्यवाही करने, मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में आयोजित कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में दिये गये निर्देशानुसार जिले में संधारित निराश्रित निधि में उपलब्ध राशि के कार्ययोजना बनाने निर्देशित किया।
कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग, कृषि, कौशल विकास और नगरपालिका परिषद द्वारा संचालित योजनाओं का गहन समीक्षा किया। उन्होंने पशुधन विकास विभाग के उप संचालक को निर्देशित करते हुए कहा कि पशुधनों को बिमारियों से बचाने के लिए शिविर लगाकर टीकाकरण कराएं। उन्होंने नारायणपुर मेनरोड़ पुलिया निर्माण कार्य एवं पेयजल विद्युतीकरण सड़क निर्माण आदि लंबित कार्याे को पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नियद नेल्लानार अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का निरारकण शीघ्र करें। श्री मांझी ने जनपद सीईओ, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास और जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि पंचायत के माध्यम से जन्म, मृत्यु, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए प्रकरण तहसील कार्यालय में प्रेषित करने निर्देशित किये। उन्होंने जिले में दुग्ध समिति गठित कर शीघ्र क्रियान्वित किये जाने स्व सहायता समूहों के माध्यम से किये जाने हेतु विपणन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने किसानों द्वारा बोये गये फसलों की गिरदावरी रिपोर्ट प्रस्तुत करने तहसीलदारांे को निर्देश दिये। आधार कार्ड बनाने हेतु कैम्प लगाकर शतप्रतिशत पूर्ण कराएं, जिससे हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभांवित किया जा सके। उन्होंने श्रम विभाग को श्रमिकों का पंजीयन करने, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित नोनी सुरक्षा योजना का लाभ दिलाने, समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को पेंशन और सहायक उपकरण शिविर लगाकर वितरण कराने तथा महतारी वंदन योजना अंतर्गत लाभांवित हो रहे महिलाओं का मृत्यु होने पर नाम कटवाने के निर्देश दिये। प्रधानमंत्री जनमन योजनांर्गत जिले में शिविर लगाकर आधार कार्ड, जनधन खाता, आयुष्मान कार्ड, वनाधिकार पत्र, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना से हितग्राहियों को लाभान्वित किये जाने हेतु निर्देशित किये। कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य विभाग के कार्यपालन अभियंता को निर्देशीत करते हुए कहा कि नियद नेल्लानार योजनातंर्गत स्वीकृत कार्याे को गंभीरता पूर्वक पूर्ण कराएं।
बैठक में अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई ने समीक्षा करते हुए कहा कि निर्माण एजेंसी विभाग से कार्य प्रारंभ करने के पूर्व संबंधीत विभाग से एनओसी लेना सुनिश्चित करे ताकि निर्माण कार्य आसानी से पूर्ण हो सके। उन्होनें समाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत पेंशनधारी हितग्राहियों का आधार सिडिंग कराने के निर्देश समाजकल्याण विभाग के उपसंचालक को दिए। धान खरीदी के लिए बारदाने लक्ष्य के अनुरूप एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत वासु जैन, संयुक्त कलेक्टर अभिषेक गुप्ता, एस.डी.एम. ओरछा अभयजीत मंडावी, डिप्टी कलेक्टर डॉ. सुमित गर्ग, सहायक आयुक्त आदिवासी डॉ. राजेन्द्र सिंह, सीएमएचओ डॉ. टी.आर. कुंवर, उप संचालक समाज कल्याण वैशाली मरड़वार, जनपद सीईओ एलएन पटेल, मेघलाल मण्डावी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
