जिला प्रबंधन समिति की बैठक 13 दिसम्बर को

नारायणपुर, 26 नवम्बर 2024।राज्य शाखा के आदेशानुसार एवं कलेक्टर बिपिन मांझी के निर्देशानुसार जिला प्रबंधन समिति का गठन किया जाएगा। रेडक्रॉस के समस्त आजीवन सदस्यो को सूचित किया जाता है कि इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी नारायणपुर द्वारा अध्यक्ष के अनुमति से आजीवन सदस्यो की सामान्य सभा की बैठक 13 दिसम्बर को कार्यालय कलेक्टर के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे रखी गई है। बैठक मे जिला प्रबंधन समिति हेतु निर्वाचन किया जाएगा। उक्त बैठक में रेडक्रॉस के समस्त आजीवन सदस्य अपनी उपस्थिति प्रदान करना सुनिश्चित करेंगे। आजीवन सदस्यो की सूची कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सुचना पटल में चस्पा की गई हैं।