हेमंत सोरेन 28 को लेंगे सीएम पद की शपथ
रांची 24 नवंबर 2024। झारखंड में 28 तारीख को नई सरकार को गठन होने जा रहा है। हेमंत सोरेन इस दिन सीएम के रूप में शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री आवास पर महागठबंधन की बैठक के बाद हेमंत सोरेन ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से राजभवन में मिलकर नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। उन्होंने राज्यपाल को अपने विधायकों की सूची सौंपी। इसके बाद, राज्यपाल ने हेमंत को सरकार बनाने का न्योता दे दिया। 28 तारीख को मोरहाबादी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा। बताया जा रहा है कि पुराने फार्मूले पर ही मंत्रिमंडल का गठन होगा। पांच विधायकों पर एक को कैबिनेट में जगह मिलेगी। इस प्रकार झामुमो के हिस्से में छह मंत्री पद होंगे तो कांग्रेस के हिस्से में चार मंत्री होंगे, राष्ट्रीय जनता दल से एक मंत्री बनेगा।