भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध

बलरामपुर, 20 नवम्बर 2024। बलरामपुर जिला मुख्यालय के मिशन चौक से मिशन रोड की ओर भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अनुविभागीय अधिकारी ने जानकारी दी है कि यह प्रतिबंध आमजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लगाया गया है, जो सुबह सात बजे से रात 9 बजे तक लागू होगा। यह प्रतिबंध स्थानीय लोगों की सुरक्षा और सुविधा के लिए लगाया गया है, ताकि भारी वाहनों के कारण होने वाली परेशानियों से बचा जा सके। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।