जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति की बैठक 21 को
महासमुंद 20 नवम्बर 2024। जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति की बैठक 21 तारीख को आयोजित होगी। बैठक सांसद, श्रीमती रूपकुमारी चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न होगी। बैठक का आयोजन जिला पंचायत के सभाकक्ष में किया जाएगा। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने सभी संबंधित सदस्यों को बैठक में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।
