कलेक्टर ने कस्टम मिलिंग के सम्बन्ध में राइस मिलर्स की बैठक ली
कोंडागांव, 15 नवम्बर 2024। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने मंगलवार को राइस मिलर्स की बैठक लेकर उपार्जन धान के कस्टम मिलिंग के संबंध में शासन के दिशा निर्देश की विस्तृत जानकारी दी। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार सभी मिलर्स का 30 तक पंजीयन किया जाना है, सभी समय सीमा में अपना पंजीयन करा लें। कलेक्टर ने धान उपार्जन कार्य के दौरान आवश्यक सहयोग करने की अपील की। उन्होंने इस दौरान मिलर्स के विभिन्न समस्याओं से भी अवगत हुए।
