प्रधानमंत्री आवास योजना, सर्वे के लिए तीन दिवसीय कैंप, जानें कब कहां लगेगा
महासमुंद 19 नवंबर 2024। नगर पंचायत पिथौरा में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के तहत संभावित पात्र हितग्राहियों का रैपिड असेसमेंट सर्वे आयोजित किया जा रहा है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देशानुसार यह सर्वे 19 से 21 तक विभिन्न वार्डों में किया जाएगा। मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत पिथौरा से प्राप्त जानकारी अनुसार यह शिविर 19 को वार्ड 1 से 5 तक, शारदा चौक रंग मंच, 20 को वार्ड 6 से 10 तक, मंदिर चौक रंगमंच और 21 को वार्ड 11 से 15 तक नगर पंचायत पिथौरा कार्यालय परिसर में आयोजित किए जाएंगे। सर्वे प्रक्रिया के सुचारू संचालन हेतु धरमुराम सिन्हा, मुकेश निषाद, सुरेन्द्र नायक, धनेन्द्र साहू, और धनेश्वर निषाद की ड्यूटी निर्धारित की गई। सभी संबंधितों को निर्देश दिया गया है कि पात्र हितग्राहियों के सर्वेक्षण कार्य को समय पर पूरा करें।
