राज्यपाल से पूर्व सांसद गांधी ने की सौजन्य भेंट

रायपुर, 19 नवंबर 2024। राज्यपाल रमेन डेका से राजभवन में पूर्व सांसद प्रदीप गांधी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दिनेश गांधी एवं सनातन धर्म सभा के प्रदेश प्रवक्ता हरीश गांधी ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को श्रीमती रूपाली गांधी द्वारा लिखित पुस्तक ‘हमारी संस्कार हमारी पहचान‘ साथ ही ‘ऋषि चिंतन के सान्न्निध्य में‘ नामक पुस्तक की प्रति भेंट की।