नगरीय निकाय, पंचायत चुनाव के लिए मतपत्र छापने के लिए आवेदन आमंत्रित
सुकमा, 18 नवंबर 2024। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से होने वाले नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनावों के लिए मतपत्रों के मुद्रण हेतु मुहरबन्द निविदाएं आमंत्रित की जाती है। निविदा फार्म (जिसका कि मूल्य रूपये 100/- है) कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। निर्धारित फार्म में भरी निविदाएं कलेक्टर कार्यालय में 29 तारीख तक प्राप्त की जाएंगी और उसी दिन निविदाकारों या उनके प्राधिकृत प्रतिनिधियों के समक्ष खोली जाएंगी। मुद्रण के लिए कागज कलेक्टर द्वारा उपलब्ध कराए जायेंगे। निविदा से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी कलेक्टर कार्यालय मे उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) से सम्पर्क कर प्राप्त की जा सकती है।
