पीएम सूर्यघर योजना, लोगों को समझाने आठ जागरूक वाहन को कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी

गरियाबंद 14 नवम्बर 2024। केन्द्र सरकार द्वारा लोगों के घर में ही बिजली उत्पादन कर उन्हें मुफ्त बिजली का लाभ देने प्रधानमंत्री सूर्यघर बिजली योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के तहत लोगों को अपने घरों में रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी तारतम्य में कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने लोगों को पीएम सूर्य घर योजना के संबंध में जागरूक करने 8 जागरूकता वाहन को कलेक्टर परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिले में कुल 17 नग फ्यूज ऑफ कॉल वाहनों के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी इलाकों में ऑडियो संदेश एवं पोस्टर, बैनर, फ्लैक्स के माध्यम से लोगों को इस योजना का लाभ लेने के लिए जागरूक किया जायेगा। इस दौरान कलेक्टर ने लोगों को पीएम सूर्य घर योजना का लाभ लेने के लिए अपने घरों में रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने की अपील की। इस योजना से घर में ही बिजली उत्पादन होने से मुफ्त बिजली का लाभ मिल सकेगा। घर में सोलर सिस्टम लग जाने से सूर्य की रौशनी से ऊर्जा का उत्पादन होगा। जिससे लोगों को घरेलु उपयोग के लिए मुफ्त में बिजली मिल सकेगी। इस योजना के तहत तीन किलोवाट क्षमता के रूफटॉप सोलर संयत्र स्थापित करने से प्रतिमाह 300 यूनिट तक बिजली उत्पादित होगी। शासन द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को अपने घरों में 1, 2 एवं 3 किलोवाट क्षमता के संयत्र स्थापित करने की सुविधा दी रही है। इसमें उपभोक्ताओं को शासन की ओर से विशेष रियायत भी दी जायेगी। साथ ही शेष राशि को बैंक के माध्यम से चुकाने के लिए ऋण भी प्रदान किया जयेगा।

इन्हें भी पढ़े