दिशा समिति की बैठक 20 को
गरियाबंद 14 नवम्बर 2024। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) 20 तारीख को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। यह बैठक सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई है। बैठक में केन्द्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। इस बैठक में समिति से संबंधित समस्त अधिकारियों को आवश्यक विभागीय जानकारी के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होने की सूचना जारी की गई है।
