जंगली हाथी के हमले में एक की मौत, ग्रामीणों को प्रभावित क्षेत्रों में न जाने की समझाइश

रायगढ़, 14 नवम्बर 2024। धरमजयगढ़ वनमंडल के लैलूंगा वन परिक्षेत्र में जंगली हाथी के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान अघनु अगरिया (45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ग्राम बगुडेगा का निवासी था। हाथी ने घर का दीवाल तोड़ दिया थाए जिससे अघनु ने भागने की कोशिश की, लेकिन हाथी ने उसे पकड़ लिया और पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वन विभाग ने पीडि़त परिवार को 25 हजार की तत्कालिक सहायता दी है और मामले की जांच की जा रही है। वन अमले को मानव-हाथी द्वंद की रोकथाम के लिए हाई अलर्ट पर रखा गया है।
धरमजयगढ़ वनमंडल का वन परिक्षेत्र लैलूंगा हाथी प्रभावित क्षेत्र है, उक्त घटना क्षेत्रों में जंगली हाथी विचरण की हाथी ट्रेकर्स के द्वारा हाथियों की लगातार ट्रैकिंग की जा रही है, जिसकी सूचना वाट्सअप गु्रप के माध्यम से तथा हाथी मित्र दल के माध्यम से वन क्षेत्र एवं आस-पास के गांव में मुनादी कराकर तथा लाउडस्पीकर के माध्यम से एवं वन कर्मचारियों द्वारा प्रतिदिन हाथियों के विचरण की सूचना ग्रामीणों को दी जाती है तथा ग्रामीणों को हाथी प्रभावित क्षेत्रों में अन्य कार्यों हेतु नहीं जाने की समझाइश प्रतिदिन दिया जा रहा है तथा समूचे वन परिक्षेत्र लैलूंगा के वन अमले को मानव हाथी द्वंद की रोकथाम हेतु हाई अलर्ट पर रहने के लिए निर्देशित किया गया है।

इन्हें भी पढ़े