नेशनल लोक अदालत को लेकर अधिवक्ता संघ की बैठक

उत्तर बस्तर कांकेर, 013 नवम्बर 2024। नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 दिसम्बर को किया जाना है। उक्त नेशनल लोक अदालत में अधिक-से-अधिक प्रकरणों के निराकरण एवं तैयारी के संबंध में प्रधान जिला न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अध्यक्ष आनंद कुमार ध्रुव द्वारा अधिवक्ता संघ में बैठक आहूत की गई। इस अवसर पर न्यायालय में लंबित प्रकरणों को अधिक से अधिक संख्या में राजीनामा के माध्यम से लोक अदालत में निराकृत करने पर भी चर्चा की गई। इस दौरान अधिवक्ताओं को सुझाव दिया गया कि वे अपने पक्षकारों के प्रकरणों को राजीनामा के आधार पर निराकृत कराए जाने के संबंध में समझाइश देने और उसे राजीनामा हेतु चर्चा करने के लिए न्यायालय समक्ष लेकरआएं। बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री भास्कर मिश्र, अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी व अधिवक्तागण उपस्थित थे।