जिला चिकित्सालय में मरम्मत व उन्नयन, ओटी का संचालन गीदम में

दंतेवाड़ा, 13 नवंबर 2024। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार जिला चिकित्सालय में संचालित मेजर ओटी भूतल एवं नेत्र आई.ओटी प्रथम तल का मरम्मत एवं उन्नयन कार्य किये जाने हेतु आगामी आदेश पर्यन्त उपरोक्त ओ.टी. का मरम्मत के दौरान संचालन बंद किया जाकर आपातकालीन ओ.टी. का संचालन जिला दंतेवाड़ा के अन्तर्गत संचालित एम.सी.एच. गीदम में किया जाएगा।