जन समस्या निवारण शिविर, अब 21 को होगा आयोजन

कवर्धा, 13 नवम्बर 2024। सहसपुर लोहारा विकासखंड अंतर्गत ग्राम गोछिया में 13 को आयोजिति जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर स्थगित कर दिया गया है। अब यह शिविर 21 को होगा। शिविर में 25 गांव शामिल है,जिसमें ग्राम कुम्हारदनिया, कारेसरा, चारभांटा, गांगीबहरा, राजपुर, अचानकपुर, सिंघनपुरी, गोछिया, बगबई, सेमरिया, खैरझिटी, गोरखपुर कला, कुंआ, बंधी, सिघौरी, गैंदपुर, दानीघटोली, धरमगढ़, भाठकुण्डेरा, सुरजपुरा, कोहड़िया, रामुपर ठाठापुर, ढोरली, हरदी, गोरखपुर खुर्द है।