नगरीय निकाय चुनाव मतदाता सूची तैयार करने के कार्यक्रम में बदलाव, जानें कब क्या होगा

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 13 नवम्बर 2024। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरपालिका निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम में पुनः संशोधन किया गया है। आयोग द्वारा पूर्व में दावा-आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर का संशोधन करते हुए अब दावा आपत्ति प्राप्त करने की अंतिम तारीख 20 नवम्बर तक की गई है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार दावे आपत्तियों का निपटारे की अंतिम तिथि 24 तारीख, प्ररूप क-1 में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रकरण अधिकारी को दावा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 27 होगी। दावा का निराकरण करने की अंतिम तिथि 30 , दावे आपत्तियों के निराकरण आदेश के विरूद्ध अपील करने की अंतिम तिथि निराकरण आदेश पारीत होने के 5 दिवस के भीतर, परिवर्धन, संशोधन, विलोपन के प्रकरणों की प्रविष्टि सॉफ्टवेयर में करना 5 दिसम्बर तक, चेक लिस्ट का निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा जांच करवाना तथा पीडीएफ मुद्रण हेतु जिला कार्यालय को सौंपना 7 दिसम्बर तक, अनुपूरक सूची का मुद्रण कराना और अनुपूरक सूची को मूल सूची के साथ संलग्न करना 10 दिसम्बर तक और निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 11 दिसम्बर को निर्धारित किया गया है।