महिला का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में किया वायरल, आरोपी गिरफ्तार

कांकेर 12 नवंबर 2024। परलकोट क्षेत्र के ग्राम शारदानगर में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें रात के अंधेरे में गांव की एक महिला जो अर्धनग्न अवस्था में अपने कपड़ों को हाथों में लेकर दौड़ रही है और गांव का ही एक युवक उसका पीछा कर उसका वीडियो है। महिला वीडियो बनाने वाले युवक से वीडियों न बनाने की गुहार लगाती रही, लेकिन युवक ने वीडियो बनाया वायरल भी कर दिया। पीड़ित महिला थाना पहुंची और युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में महिला ने बताया कि जब वह अपने निजी स्थिति में थी तभी उसी गांव का युवक गोष्टो पहुंचा और महिला के निजी पलों में बाधा डाला। युवक को देखते ही महिला ने तुरंत अपने कपड़े पहनने शुरू कर दिए, लेकिन युवक ने उसका पीछा किया और इस पूरे घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पखांजूर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।