सहायक प्रोग्रामर की चयन सूची जारी
एमसीबी 12 नवंबर 2024। राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित, के कार्यालय द्वारा सहायक प्रोग्रामर (जॉबदर) के पद पर भर्ती के लिए अंतिम चयन सूची और प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है। यह सूची राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित, के अंतर्गत जारी की गई है। साक्षात्कार प्रक्रिया के उपरांत चयन समिति द्वारा तैयार की गई सूची को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर की आधिकारिक वेबसाइट https://manendragarh-chirmiri-bharatpur.cg.gov.in/ पर अपलोड किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण करें। इस सूची के प्रकाशन से जुड़े सभी उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर अपने चयन की स्थिति देख सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संबंधित कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
