सुकन्या समृद्धि योजना : खाता खोलने विशेष शिविर का आयोजन
बलौदाबाजार,11 नवम्बर 2024/सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत खाता खोलने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उप संभागीय निरीक्षक डाक विभाग विनीता मानिकपुरी ने बताया कि 10 वर्ष तक की उम्र के वे बालिकाएं जिनका सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत अब तक खाता नहीं खुला है, वे बालिका का जन्म प्रमाण पत्र अथवा आधार कार्ड, पालक का आधार कार्ड तथा तीन पासपोर्ट फोटो के साथ कार्यालयीन समय में डाक घर बलौदाबाजार में उपस्थित होकर खाता खुलवा सकते हैं।
