सीआरपीएफ जवानों की वजह से बच गई युवक की जान
बीजापुर 11 नवंबर 2024। बासागुड़ा क्षेत्र में सीआरपीएफ के जवानों की तत्परता के चलते सांप कांटने से पीड़ित युवक की जान बच गई। जानकारी मुताबिक 10 तारीख को चिटेमपारा छुटवाई के रहने वाले संतोष माड़वी (25) साँप ने काट लिया था। ग्रामीणों ने नजदीकी सुरक्षा कैम्प छुटवाई में सम्पर्क किया। जहां डॉ0 आदिल के द्वारा संतोष माड़वी का प्राथमिक उपचार किया गया। फील्ड अस्पताल में उपचार के बाद केरिपु बल कैम्प गुण्डम के द्वारा एम्बुलेंस की मदद से बासागुड़ा के लिये रवाना किया गया। पीड़ित युवक का उपचार वर्तमान में सीएएचसी बासागुड़ा में चल रहा है जहां उसकी स्थिति सामान्य है।