सैनिक कल्याण कार्यालय में सर्विस विवरण जमा करें सैनिकों
उत्तर बस्तर कांकेर 25 अक्टूबर 2024। जिले के सभी सेवारत सैनिकों (थलसेना, जलसेना एवं वायुसेना) तथा उनके परिवारों को स्वयं का सर्विस विवरण जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में प्रदान करने के लिए सूचित किया गया है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन संजय शुक्ला (से.नि.) ने इस संबंध में बताया कि सेवारत सैनिकों का कार्य विवरण तैयार किया जा रहा है, ताकि उन्हें कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा सके। श्री शुक्ला ने जिले के समस्त सेवारत सैनिकों से अनुरोध किया है कि उक्त जानकारी कार्यालय में उपस्थित होकर प्रदान करें तथा कार्यालय के दूरभाष नम्बर 07868-299299 से सम्पर्क किया जा सकता है।
