जीपीएफ प्रकरणों के निराकरण के लिए शिविर आयोजित

राजनांदगांव 24 अक्टूबर 2024। महालेखाकार द्वारा शासकीय सेवकों के सामान्य भविष्य निधि ऋणात्मक शेष प्रकरणों के निराकरण के लिए 21 से 23 तारीख तक कार्यालय जिला कोषालय में शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जीपीएफ ऋणात्मक शेष प्रकरणों के निराकरण हेतु आहरण-संवितरण अधिकारी अथवा लेखापाल व लिपिक को आवश्यक अभिलेखों के साथ शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए थे।