आठ 8 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

दुर्ग, 24 अक्टूबर 2024। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने दुर्घटना में जान गंवाने वाले मृतक के परिजन को 8 लाख की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड क्र. 4 नंदिनी खुंदिनी तहसील अहिवारा दुर्ग निवासी शिवम पटेल की 23 सितंबर को पानी में डूबने से मृत्यु हो गयी थी। इसी प्रकार श्रमिक नगर छावनी भिलाई तहसील व दुर्ग निवासी आशीष कुमार प्रसाद की 2022 को नहाते समय पानी में डूबने से मृत्यु हो गयी थी।
कलेक्टर द्वारा स्व. शिवम पटेल के पिता धनेश्वर पटेल को 4 लाख एवं स्व. आशीष कुमार प्रसाद के पिता मुन्ना प्रसाद एवं माता श्रीमती संगीता देवी को 4 लाख की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।