ग्राम पंचायत हरनपुरी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर स्थगित

उत्तर बस्तर कांकेर 24 अक्टूबर 2024। आवश्यकताओं, शिकायतों एवं समस्याओं के समाधान के लिए जनपद स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में भानुप्रतापपुर विकासखण्ड की ग्राम पंचायत हरनपुरी में 25 तारीख को जनपद स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाना था, जिसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है।