प्लेसमेंट कैम्प 26 को
बलरामपुर 23 अक्टूबर 2024। रोजगार अधिकारी ने जानकारी दी है कि शिक्षित बेरोजगार आवेदकों को निजी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन लाईवलीहुड कॉलेज परिसर में 26 तारीख को 11 बजे से 3 बजे तक किया जाएगा। आयोजित कैम्प में स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड एवं फ्रीडम एम्प्लॉयबिलिटी एकेडमी कंपनी उपस्थित होंगे। जिसमें फील्ड ऑफिसर के 55 पद एवं ऑफिस टीचर के 15 पदों हेतु भर्ती किया जाना है। उक्त पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं उतीर्ण होना अनिवार्य है। महिला कर्मचारियों को स्थानीय जॉब दी जाएगी। प्लेसमेंट कैम्प में भाग लेने के लिए सभी आवेदक अपने सम्पूर्ण दस्तावेज के साथ उपस्थित होकर निजी क्षेत्र में नियोजन जुड़कर अपना भविष्य संवार सकते हैं।
