मुख्यमंत्री पहुंचे राष्ट्रीय किसान मेला

रायपुर, 23 अक्टूबर 2024। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा चार दिवसीय एग्री कार्नीवाल राष्ट्रीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन 25 तक किया जा रहा है उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री रामविचार नेताम की। बुधवार को सीएम विष्णु देव साय किसान मेला को देखने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्टालों को निरीक्षण भी किया।