डिप्टी सीएम ने दी स्वेच्छानुदान राशि
महासमुंद, 23 अक्टूबर 2024। उप मुख्यमंत्री, विजय शर्मा ने अपने स्वेच्छानुदान मद से हितग्राही के लिए राशि स्वीकृत की है। इनमें ग्राम भोरिंग निवासी अजीत ढीढी के लिए राशि दी गई है। स्वीकृत राशि प्राप्त करने के लिए संबंधित हितग्राही को अपना मतदाता फोटो परिचय पत्र, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, राशन कार्ड, स्वयं की दो फोटो एवं अन्य दस्तावेज के साथ संबंधित क्षेत्र के तहसील कार्यालय में तहसीलदार के पास जमा करना होगा। ताकि स्वीकृत राशि का भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से किया जा सके।
