सोनाखान में नहीं, बोरसी में 8 नवंबर को होगा जनसमस्या निवारण शिविर
बलौदाबाजार, 22 अक्टूबर 2024। विकासखंड कसडोल अंतर्गत सोनाखान में 25 को आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविर को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। शिविर स्थल एवं तिथि में संशोधन कर दिया गया है। अब कसडोल विकासखंड के ही ग्राम बोरसी में 8 नवम्बर को जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस सम्बन्ध में कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर संशोधित आदेश जारी कर दिया गया है।
