दावा-आपत्ति 28 तक

बलरामपुर 22 अक्टूबर 2024। जिला पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत क्लस्टर स्तर पर आवास मित्र-समर्पित मानव संसाधन की नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। प्राप्त आवेदनों के स्क्रुटनी के पश्चात् पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। सूची वेबसाईट बलरामपुर डॉट जीओव्ही डॉट इन एवं जिला पंचायत के सूचना पटल पर देखी जा सकती है। किसी अभ्यर्थी को पात्र-अपात्र सूची में आपत्ति हो तो को 28 तक अभ्यर्थी अपना दावा-आपत्ति निर्धारित प्रारूप में प्रस्तुत कर सकते हैं। नियमानुसार सही पाये जाने पर दावा पर विचार किया जाएगा।

इन्हें भी पढ़े