कलेक्टर ने दी जानकारी, मतदाता सूची के लिए दावा-आपत्तियां अब 30 तक, 27 को आएगी फाइनल लिस्ट
उत्तर बस्तर कांकेर 22 अक्टूबर 2024। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरपालिकाओं के आम निर्वाचन हेतु निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण अन्तर्गत दावा-आपत्ति प्राप्त करने की तिथि पूर्व में 23 थी, जिसे बढ़ाकर 30 कर कर दिया गया है। आयोग द्वारा इसका संशोधित आदेश जारी किया गया है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने बताया कि नगरपालिकाओं के आम/उप निर्वाचन हेतु निर्वाचक नामावली पुनरीक्षित किए जाने के संबंध में दावा-आपत्ति प्राप्ति की अंतिम तिथि बढ़ाए जाने का अनुरोध किया गया था।
जारी कार्यक्रम अनुसार द्वितीय चरण में नगरीय निकायों के आम निर्वाचन हेतु दावे-आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तारीख व समय 30 निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार दावा-आपत्तियों का निपटारे की अंतिम तिथि और प्ररूप क-1 में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को दावा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 8 नवंबर तथा प्राप्त दावों का निराकरण 12 को किया जाएगा। प्राप्त दावा-आपत्तियों के निराकरण आदेश के विरूद्ध अपील निराकरण आदेश पारित होने के 5 दिवस के भीतर किया जा सकेगा। साथ ही सॉफ्टवेयर में 20 तक परिवर्धन, संशोधन एवं विलोपन के प्रकरणों की प्रविष्टि की जाएगी। चेकलिस्ट का निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा जांच 22 तक कराकर को सौंपा जाएगा। इसके बाद 25 तक अनुपूरक सूची का मुद्रण और अनुपूरक सूची को मूल सूची के साथ संलग्न करने के पश्चात निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 27 को किया जाएगा।
