आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

उत्तर बस्तर कांकेर 21 अक्टूबर 2024। कलेक्टर नीलेश महादेव क्षीरसागर द्वारा सांप काटने से मृत्यु हो जाने के प्रकरण में उनके निकटतम आश्रित के लिए चार लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। तहसील पखांजूर के ग्राम पी.व्ही. के सात वर्षीय रूद्र बाला की सांप काटने से मृत्यु हो जाने पर उनके निकटतम आश्रित तापस बाला और श्रीमती कमला बाला को संयुक्त रूप से चार लाख की सहायता राशि कलेक्टर द्वारा स्वीकृत की गई है।