कौशल प्रशिक्षण शिविर 21 से 29 तक

एमसीबी 20 अक्टूबर 2024। कौशल विकास प्राधिकरण के निर्देशन में संचालित कौशल विकास योजना तथा प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री जनमन योजना, नल जल मित्र कार्यक्रम, आजीविका विकास कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। कौशल प्रशिक्षण हेतु निर्धारित वार्षिक लक्ष्य की पूर्ति, प्रशिक्षण कार्यक्रमों में प्रगति लाने तथा ग्रामीण स्तर के युवाओं तक कौशल प्रशिक्षण की पहुंच बनाने के उद्देश्य से कौशल पखवाड़ा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
सहायक संचालक कौशल विकास प्राधिकरण ने बताया कि 21 तारीख को भरतपुर के शा० औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में, 22 को मनेन्द्रगढ़ के शा० औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में, 24 को शा० अद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान, द्वारा ग्राम पंचायत तोजा में , 25 को मनेन्द्रगढ़ के शा० अद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान द्वारा ग्राम पंचायत बड़काबहरा में , 25 को खड़गवा शा० अद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान, द्वारा ग्राम पंचायत बरदर में , 28 को शा० अद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान खड़गवां में, 29 को शा० अद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान चिरमिरी में कौशल पखवाड़ा शिविर का आयोजन किया जाएगा।