रेडक्रॉस सोसायटी की प्रबंध समिति का गठन
बलरामपुर 19 अक्टूबर 2024। कलेक्टररिमिजियुस एक्का की अध्यक्षता में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा की साधारण सभा की बैठक हुई। बैठक में निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम अमित श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बसंत सिंह, भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के संरक्षक, उप संरक्षक एवं आजीवन सदस्यों की उपस्थिति में निर्विरोध जिला प्रबंध समिति का गठन किया गया।
