अग्निवीर निःशुल्क आवासीय शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण के लिए आवेदन

दुर्ग, 18 अक्टूबर 2024। अग्निवीर निःशुल्क आवासीय शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण हेतु नवम्बर में आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। जो आवेदक अप्रैल में थल सेना भर्ती कार्यालय द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा में सफल हुए है, उन आवेदकों को यह प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिन आवेदकों ने 17 अक्टूबर तक आवेदन किया है किन्तु शारीरिक मापदण्ड के परीक्षण हेतु जिला रोजगार कार्यालय दुर्ग में उपस्थित नहीं हो पाये है एवं जिन आवेदकों ने किसी कारणवश उक्त तिथि तक आवेदन नहीं किया है वे भी 25 शारीरिक मापदण्ड के परीक्षण हेतु जिला रोजगार कार्यालय दुर्ग में उपस्थित हो सकते हैं। आवेदक अपने साथ सेना भर्ती कार्यालय द्वारा जारी प्रवेश पत्र की छायाप्रति एवं आवेदन पत्र के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग में उपिस्थत होना आवश्यक है।