टमाटर-करेला लगाकर किसान कावेराम की बढ़ी आमदनी
नारायणपुर, 18 अक्टूबर 2024। कावेराम को उद्यानिकी विभाग की संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी मिली तब वे विभागीय योजनाओं के विस्तार से जानकारी ली और उन्होंने उद्यानिकी के क्षेत्र में कार्य करना शुरू किया। धीरे-धीरे उनकी मेहनत और योजनाओं से मिले लाभ का नतीजा सामने आने लगा है। कावेराम ने 2.00 हेक्टेयर रकबा में उन्नत तकनीक से करेला और टमाटर खेती शुरू की। जिससे उनकी पहले की आय की अपेक्षा अधिक हुई। किसान कावेराम हमेशा धान की फसल लगाता था, समय के साथ साथ उत्पादन में कमी आने लगी और लागत मे वृध्दि होने से आमदनी में कमी होती थी। उद्यानिकी विभाग द्वारा कावेराम को उद्यानिकी फसल करेला एवं टमाटर खेती करने का सुझाव दिया गया और अब वह 35 से 40 क्विंटल करेला एवं टमाटर का उत्पादन कर रहा है, जिससे कावेराम की आमदनी में बढोत्तरी होने लगी है। कावेराम को इस खेती से 1 लाख 14 हजार से अधीक की आमदनी की है।
