प्राकृतिक आपदा, चार लाख की आर्थिक सहायता

कोण्डागांव, 18 अक्टूबर 2024। कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा प्राकृतिक आपदा पीड़ित के प्रकरण में वारिस को 4 लाख की आर्थिक सहायता अनुदान राशि प्रदान की गयी। कलेक्टर द्वारा केशकाल तहसील के ग्राम सिंगनपुर निवासी सुमन शोरी की कुंए के पानी मे डूबने से मृत्यु होेने पर उनकी पत्नी सुलन शोरी को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गयी है। उक्त स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि सम्बन्धित वारिस के बैंक खाते में हस्तांतरित करने के निर्देश सम्बन्धित तहसीलदार को दिए गए हैं।